आयुर्वेद में कई औषधीय जड़ी-बूटियों का जिक्र किया गया है जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं। शतावरी को उसकी महिलाओं के स्वास्थ्य लाभ की वजह से ‘जड़ी-बूटियों की रानी’ के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में माना गया है कि शतावरी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियों में से एक है। अब आधुनिक विज्ञान भी शतावरी के विभिन्न लाभों को प्रमाणित कर चुका है। शतावरी का उपयोग सदियों से आयुर्वेदिक डॉक्टरों के द्वारा होता आ रहा है। पर महिलाओं के लिए इसके लाभ इसे एक विशिष्ट जड़ी बूटी बनाते है। आइए देखें कि शतावरी चूर्ण के फायदे महिलाओं के लिए क्या हैं और उन्हें कैसे उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: महिला के लिए अखरोट लाभ
शतावरी क्या है?
शतावरी का वानस्पतिक नाम एस्पेरेगस रेसमोसस है।
ये एक प्राचीन आयुर्वेदिक औषधि है जो एक “रसायन” (कायाकल्प करने वाली जड़ी बूटी) के रूप में जानी जाती है।
शतावरी विशेष रूप से भारत (हिमालय क्षेत्र), श्रीलंका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और चीन में पाई जाती है।
ये उष्णकटिबंधीय जलवायु और छाया वाले क्षेत्रों में आसान से बढ़ती है।
इसका पौधा 3 से 4 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचता है.
इसमें चीड़ की सुई जैसी पत्तियाँ और सफेद फूल होते हैं।
शतावरी चूर्ण शतावरी पौधे की जड़ों से निकाला जाता है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली में शतावरी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उसकी जड़ होती है।
इसकी जड़ विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों में उपयोग की जाती है।
आधुनिक वैज्ञानिक शोधों ने भी शतावरी के लाभकारी गुणों को सिद्ध किया है, विशेषकर महिलाओं के लिए।
शतावरी चूर्ण के महत्वपूर्ण तत्व
शतावरी चूर्ण में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।
- सैपोनिन – हार्मोनल संतुलन और इम्यून सिस्टम को ताकत देता है।
- फ्लेवोनोइड्स – एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण देता है।
- स्टेरोल्स और अल्कलॉइड्स – हार्मोनल संतुलन और पाचन क्रिया में मदद करता है।
- ट्रेस मिनरल्स – जिंक, कॉपर, कोबाल्ट, कैल्शियम, पोटैशियम और सेलेनियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स पाए जाते हैं।
- आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन – गामा लिनोलेइक एसिड और विटामिन ए त्वचा, बाल और हार्मोनल संतुलन में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें – Chyawanprash Benefits for Female: Charge Up Yourself
आयुर्वेद शतावरी के बारे में क्या कहता है?
चरक संहिता और सुश्रुत संहिता जैसे आयुर्वेदिक ग्रंथों में शतावरी को महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य के लिए रामबाण बताया गया है।
आयुर्वेद में शतावरी की तुलना अश्वगंधा से की जाती है।
जैसे अश्वगंधा पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, उसी तरह से शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए बेमिसाल माने गए हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, शतावरी मुख्य रूप से शीतल और पौष्टिक होती है, जो इसे पित्त संबंधी स्थितियों जैसे एसिडिटी, हार्मोनल असंतुलन और सूजन के लिए उत्कृष्ट बनाती है।
इसके मधुर पाचन-पश्चात प्रभाव के कारण यह शरीर और प्रजनन स्वास्थ्य को मजबूत करता है, तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
इसका कड़वा स्वाद डिटॉक्सीफाई करने और लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Neuherbs Shatavari Powder (100g) – हार्मोनल संतुलन और प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्राकृतिक तरीका।
शतावरी चूर्ण के फायदे महिलाओं के लिए
1.) शतावरी चूर्ण के फायदे रजोनिवृत्ति (menopause) के बाद
रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन का स्तर तेजी से कम हो जाता है।
इसकी वजह से हॉट फ्लैशेस, रात में पसीना आना, नींद की समस्या, चिंता और मूड में बदलाव, सेक्स इच्छा में कमी और योनि में सूखापन, मूत्र असंयम और मूत्राशय की कमजोरी, मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोरी, फ्रैक्चर का खतरा आदि समस्याएं होने लगती हैं।
डॉक्टर आमतौर पर हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की सलाह देते हैं लेकिन इसके दुष्प्रभाव भी होते हैं।
वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि शतावरी उपरोक्त सभी समस्याओं में लाभकारी हो सकती है।
यह भी पढ़ें – Ajwain Benefits for Female: Get Vibrant Health Naturally
एक वैज्ञानिक शोध में जब रजोनिवृत्ति से गुजर रही महिलाओं को शतावरी दिया गया तो निम्नलिखित परिणाम देखने को मिले:
बेहतर नींद
महिलाओं ने जल्दी सोना शुरू कर दिया और उनकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ।
वे रात में कम चिंतित रहती थीं।
चिंता और तनाव में कमी आई जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हुआ।
हॉट फ्लैश और रात में पसीने में कमी
शतावरी लेने वाली 88% महिलाओं को हॉट फ्लैश से राहत मिली।
शोध में शतावरी लेने वाली महिलाओं को रात में पसीना आने में भी कमी महसूस हुई।
यौन स्वास्थ्य में सुधार
शोध में शतावरी लेने वाली महिलाओं के समूह ने योनि की सूखापन और जलन की समस्या में कमी का अनुभव किया।
जिन महिलाओं को यौन इच्छा में कमी की समस्या थी, उन्होंने इसमें सुधार महसूस किया।
Herbal Hills Organic Shatavari Powder (200g) – इस ऑर्गेनिक हर्बल पाउडर से अपने शरीर को पोषण दें जो हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इस पैक के साथ अपनी सेहतमंद यात्रा शुरू करें!
मूत्र असंयम में राहत
यह देखा गया कि शतावरी लेने वाली महिलाओं में मूत्राशय की कमजोरी और मूत्र असंयम की समस्याएं कम हो गईं।
शोध में पाया गया कि शतावरी लेने वाली महिलाओं में अधिक शांति और भावनात्मक संतुलन का अनुभव हुआ।
2.) पीरियड्स और पीएमएस (PMS) के लक्षण दूर करें
शतावरी में फाइटोएस्ट्रोजन पाए जाते हैं जो शरीर में एस्ट्रोजन की तरह काम कर सकते हैं।
शतावरी चूर्ण अनियमित पीरियड्स, अत्यधिक रक्तस्राव और पीरियड्स के दर्द को कम कर सकता है। ये यूट्रेस की सूजन को भी कम करता है।
यह भी पढ़ें: Know How Jeera Water Benefits During Periods
PCOS Tea for Women (Shatavari, Nettle, Raspberry leaf, Spearmint, Punarnava, Manjishtha) – यह हर्बल चाय मासिक धर्म और वजन प्रबंधन में प्राकृतिक रूप से मदद कर सकती है।
3.) शतावरी चूर्ण के फायदे महिलाओं के लिए सफेद पानी (White Discharge)
अगर किसी महिला को सफेद पानी की समस्या है तो उसमें शतावरी चूर्ण फायदेमंद हो सकता है।
शतावरी चूर्ण हार्मोनल संतुलन को सुधारकर योनि के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
चूर्ण में सूजनरोधी और रोगाणुरोधी गुण होते हैं।
वे सफेद पानी की समस्या के लिए जिम्मेदार योनि संक्रमण या जलन को कम करने में मदद करते हैं।
4.) स्तनपान में लाभदायक
एक अध्ययन में देखा गया है कि अगर स्तनपान कराने वाली माताएं शतावरी चूर्ण का सेवन करती हैं, तो उनमें प्रोलैक्टिन हार्मोन बढ़ता है।
ये हार्मोन दूध उत्पादन में मदद करता है और बच्चों का वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।
इस कारण से दूध पिलाने वाली माताओं के लिए शतावरी चूर्ण एक प्रभावी औषधि हो सकती है।
यह भी पढ़ें – Ajwain Water During Pregnancy: Expecting Mom’s Wellness
5.) शतावरी चूर्ण के फायदे महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य में
शतावरी एक एडाप्टोजेनिक जड़ी बूटी है, इसका मतलब है कि यह शरीर को तनाव के अनुकूल बनाने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करती है।
इसका चूर्ण कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का लेवल कम करता है और दिमाग को शांत रखता है।
शतावरी चूर्ण विशेष रूप से निम्नलिखित समस्याओं से जूझ रही महिलाओं के लिए लाभदायक है:
- पीएमएस, गर्भावस्था या रजोनिवृत्ति के कारण मूड में बदलाव।
- हार्मोनल परिवर्तन या उतार-चढ़ाव के कारण चिंता और अवसाद।
- दैनिक तनाव और अन्य जीवनशैली कारणों से मानसिक और शारीरिकथकान।
यह भी पढ़ें: Pregnancy mein Kali Mirch ke Fayde
CARMEL ORGANICS Shatavari Root Powder (340 ग्राम, ऑर्गेनिक, नॉन जीएमओ) – यह शुद्ध शतावरी पाउडर आपके पाचन, प्रतिरक्षा और जीवन शक्ति को प्राकृतिक रूप से मदद कर सकता है। इसे आज ही आजमाएँ!
6.) हड्डियों का स्वास्थ्य और ऑस्टियोपोरोसिस से रक्षा करें
रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन की कमी के कारण मांसपेशियों में कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) हो जाती है।
शतावरी चूर्ण कैल्शियम अवशोषण को बढ़ा कर ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करता है।
एक शोध के अनुसार, शतावरी चूर्ण का नियमित सेवन करने वाली महिलाओं (रजोनिवृत्ति के बाद) में हाथ की पकड़ और हड्डियां मजबूत हुई।
7.) महिलाओं में मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है
शतावरी चूर्ण में प्रमुख बायोएक्टिव तत्व हैं, जिससे मांसपेशियां ठीक से काम करती हैं और उनकी मरम्मत में मदद मिलती है।
एक रिसर्च के अनुसार पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में शतावरी चूर्ण लेने से मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति में सुधार देखा गया।
रिसर्च में यह भी पाया गया है कि शतावरी चूर्ण मायोसिन प्रोटीन को मजबूत बनाता है।
ये मांसपेशियों में संकुचन के लिए जरूरी होता है, जिसमें चलना, दौड़ना और दूसरी गतिविधियों को करना आसान हो जाता है।
CARMEL ORGANICS Shatavari Root Whole (200 Grams, Non-GMO, No Additives) – यह उच्च गुणवत्ता वाली शतावरी जड़ पारंपरिक हर्बल तैयारियों के लिए एक बढ़िया विकल्प है।
8.) शतावरी चूर्ण के फायदे महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में
शतावरी अपने कामोत्तेजक गुणों के लिए जानी जाती है।
इसका चूर्ण महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
ये ओव्यूलेशन को बेहतर बनाता है और गर्भाशय को मजबूत बनाता है।
शतावरी चूर्ण महिलाओं में सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है।
अगर कोई महिला गर्भावस्था की तैयारी कर रही है तो शतावरी चूर्ण महिला के शरीर को इसके लिए तैयार करने में मदद करता है।
9.) त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
शतावरी चूर्ण में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
ये एंटीऑक्सीडेंट त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
शतावरी चूर्ण त्वचा की लोच बनाए रखता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है।
शतावरी चूर्ण का उपयोग फेस पैक बनाने के लिए किया जा सकता है।
ये चूर्ण बालों का झड़ना, असमय बालों का सफेद होना और ड्राई स्कैल्प की समस्या को भी दूर करता है।
यह भी पढ़ें: How To Use Manjistha for Skin Whitening
10.) शतावरी चूर्ण के फायदे यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) में
शतावरी चूर्ण एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है जो यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से बचाता है और मूत्राशय को मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़ें: Kaunch Beej Benefits for Female Health
11.) शतावरी चूर्ण के फायदे महिलाओं के गर्भाशय स्वास्थ्य में
शतावरी चूर्ण प्राकृतिक तरीके से गर्भाशय को स्वस्थ और तनावमुक्त रखने में मदद करता है।
यह गर्भाशय की मांसपेशियों को शांत रखने में मदद करता है।
गर्भाशय में मांसपेशियों के संकुचन को कम करने से मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
Dhootapapeshwar Shatavari kalpa Granules (600 gm) – ये हर्बल ग्रेन्यूल्स हार्मोनल संतुलन और समग्र स्वास्थ्य में मदद कर सकते हैं। दैनिक उपभोग के लिए बढ़िया।
शतावरी चूर्ण गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय को स्थिर रखने में मदद करता है और समय से पहले प्रसव पीड़ा के जोखिम को कम करता है।
यह गर्भाशय के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक है जो मासिक धर्म के स्वास्थ्य, गर्भावस्था या हार्मोनल परिवर्तनों में मदद कर सकता है।
12.) रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाए
गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद महिलाएं ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता खो देती हैं।
जानवरों पर किए गए शोध से ये पता चलता है कि शतावरी चूर्ण महिलाओं को बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है।
रजोनिवृत्ति के बाद भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।
शतावरी चूर्ण महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है।
ये बैक्टीरिया के संक्रमण से भी बचाव में सहायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें – Isabgol Benefits for Female: Way to Natural Health
13.) शतावरी चूर्ण के फायदे महिलाओं के लिए Breast कैंसर में
एक शोध में पाया गया कि शतावरी की ताजी जड़ों का अर्क मादा चूहों में ट्यूमर होने की संभावना पर काम करता है।
महिलाओं में ये स्तन के स्वास्थ्य में सुधार लाने और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है।
शतावरी चूर्ण महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है।
शतावरी चूर्ण का सेवन कैसे करें?
यह चूर्ण आमतौर पर पाउडर (चूर्ण), टैबलेट, कैप्सूल और लिक्विड एक्सट्रेक्ट के रूप में उपलब्ध है।
पाउडर को स्मूदी, दही, दूध, पानी आदि में मिलाया जा सकता है।
टैबलेट से खुराक तय करना आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Hibiscus Tea Benefits for Periods
लिक्विड को पानी या जूस में कुछ बूंदें मिलाकर लिया जा सकता है।
आप निम्नलिखित तरीकों से शतावरी चूर्ण का सेवन कर सकते हैं:
- शतावरी चूर्ण और दूध -1-2 चम्मच शतावरी चूर्ण गर्म दूध के साथ मिला लें। इसे आप सुबह खाली पेट या रात को सोने के समय ले सकते हैं।
- शतावरी चूर्ण और शहद – अगर आपको दूध पसंद नहीं है तो आप 1-2 चम्मच शतावरी चूर्ण शहद के साथ भी ले सकते हैं।
- शतावरी कैप्सूल या टैबलेट – बाजार में शतावरी की गोलियाँ और कैप्सूल भी उपलब्ध हैं जिन्हें आसानी से लिया जा सकता है।
सावधानियां: शतावरी चूर्ण को रोजाना गुनगुने दूध, पानी या शहद के साथ लिया जा सकता है।
हालाँकि, अगर आप हार्मोनल समस्याओं, गर्भावस्था में जटिलता या जड़ी-बूटियों से एलर्जी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर या आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श करने की सलाह दी जाती है।
MYHERB 100% Natural Organic Shatavari Powder (227 gm, Supports Vitality & Strength) – पुरुषों और महिलाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प। प्राकृतिक रूप से संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाएँ!
शतावरी चूर्ण के साइड इफेक्ट्स
यद्यपि शतावरी चूर्ण सुरक्षित है, फिर भी कुछ महिलाओं को इससे एलर्जी हो सकती है।
अगर आपको एस्ट्रोजन-संवेदनशील स्थितियां जैसे कि पीसीओएस या फाइब्रॉएड है तो शतावरी चूर्ण लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
अगर आपको लैक्टोज या डेयरी से एलर्जी है, तो शतावरी चूर्ण लेने के लिए बिना दूध के विकल्प चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sabja Side Effects for Female
टेकअवे संदेश
शतावरी चूर्ण के फायदे महिलाओं के लिए अकल्पनीय है।
ये महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
अगर महिलाएं अपनी दैनिक जीवनशैली में एक प्राकृतिक और हर्बल समाधान जोड़ना चाहती हैं तो शतावरी चूर्ण एक अद्भुत विकल्प हो सकता है।
ये जड़ी बूटी सच में ही महिलाओं के लिए आज के समय में एक वरदान है।
फिर भी, शतावरी चूर्ण शुरू करने से पहले हमेशा डॉक्टर या आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श करने की सलाह दी जाती है।
Organic India Shatavari Capsules (180 Veg Capsules, Tata Product) – क्या आप प्लांट-बेस्ड एस्ट्रोजन बूस्ट की तलाश में हैं? ये प्रमाणित ऑर्गेनिक कैप्सूल हार्मोनल संतुलन और जीवन शक्ति को बहाल करने में मदद कर सकते हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचारों को किसी चिकित्सक की सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने इलाज करने वाले चिकित्सक से परामर्श लें।
पुनश्च: इस लेख में संबद्ध लिंक हैं। यदि आप इन लिंकों के माध्यम से खरीदारी करते हैं, तो मैं आपसे बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक छोटा सा कमीशन अर्जित कर सकता हूं।